तेलंगाना में प्रेमी के लिए मां की हत्या

राजा रघुवंशी मर्डर केस की गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। पुलिस का कहना है कि उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का मर्डर प्लान किया था। अब प्रेम संबंधों को लेकर देशभर में चर्चा चल ही रही थी कि तेलंगाना से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। जिसमें महज 16 साल की एक लड़की ने अपनी मां का मर्डर 19 साल के बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर कर दिया। हालांकि इस साजिश जिस तरह से अंजाम दिया गया, उससे ऐसा लगा कि ये मर्डर किसी प्रोफेशनल तरीके से किया गया है, लेकिन पुलिस ने जब इसकी तहकीकात की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।बता दें कि मेडचल-मलकाजगिरी जिले में 16 साल की लड़की अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। लड़की 10वीं की छात्रा है। छात्रा की मां अंजलि ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद छात्रा घर लौट आई थी। तीन दिन बाद छात्रा ने अपने 19 साल के प्रेमी और छोटे भाई के साथ मिलकर मां की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने छात्रा को हिरासत में ले लिया है।
पूजा करते समय किया अटैक
जीदीमेटला पुलिस ने बताया कि अंजलि घर में पूजा कर रही थी। उसी दौरान अचानक अंजलि पर हमला कर दिया। उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया गया कि शुरुआत में गला घोंटने से उसकी मौत नहीं हुई थी, लेकिन बेटी ने अपने प्रेमी और उसके भाई को फोन करके जानकारी दे दी थी कि उसकी मां की मौत हो गई है।







