भोपाल

दो मिनी ट्रकों को टक्कर मारने के बाद अस्पताल की दीवार से टकराया ट्रक हेल्पर की मौत, ड्राइवर घायल  -ट्रक के केविन में फंसे ड्राइवर को के्रन और हाइड्रा मशीन की मदद से निकाला

दो मिनी ट्रकों को टक्कर मारने के बाद अस्पताल की दीवार से टकराया ट्रक हेल्पर की मौत, ड्राइवर घायल
-ट्रक के केविन में फंसे ड्राइवर को के्रन और हाइड्रा मशीन की मदद से निकाला
भोपाल। बैरसिया रोड पर बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो मिनी ट्रकों को टक्कर मार दी और फिर अनियंत्रित होकर एक निजी अस्पताल की दीवार से टकरा गया। हादसे के दौरान ट्रक में सवार हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ड्राइवर क्षतिग्रस्त हुए ट्रक के केविन में फंस गया। जिसे आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने क्रेन और हाइड्रा बुलाकर बाहर निकाला। ड्राइवर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
ईटखेड़ी थाना प्रभारी आशीष सप्रे ने बताया कि बीती रात करीब साढ़े बाहर बजे भोपाल से बैरसिया की और जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक मिनी आयसर ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे मिनी ट्रक सडक़ से उतर कर पलट गया। इसके बाद ट्रक ने बैरसिया की ओर से आर रहे एक दूसरे मिनी ट्रक को सामने से टक्कर मार दी। जिससे मिनी ट्रक सडक़ से नीचे उतर गया। दोनोंं मिनी ट्रकों को टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार ट्रक सडक़ से नीचे उतरा और एक निजी अस्पताल की दीवार से टकरा गया। जिससे ट्रक के हेल्पर अयोध्या नगर निवासी धर्मेंन्द्र नायक पुत्र राजकुमार(40) की मौके पर ही मौत हो गई। वह मूलत: उरई उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। जबकि इस भीषड़ हादेस में ड्राइवर हरदा निवासी यासीन खान ट्रक के केविन में फंस कर घायल हो गया। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानिय लोगों और के्रन व हाइड्रा मीशन की मदद से घायल ड्राइयर को केविन से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया है। इस हादसे में दोनों मिनी ट्रक में सवार ड्राइवरों व उनके हेल्परों को मामूली चोट आई हैं। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
अज्ञात वाहन ने पैदल युवक की जान ली-
रातीबड़ थाना प्रभारी आरबी शर्मा ने बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे सूचना मिली थी कि मुगालिया छाप गांव के पास मेन रोड पर एक युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर घायल कर दिया है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने मृतक युवक का फोटो आपास के लोगों को सोशली मीडिया पर वायरल कर उसकी पहचान बीलखेड़ी निवासी बंटी उर्फ विजय पुत्र राधेश्याम(32)के रूप में हुई है। मृतक मिस्त्री का काम करता था। फिलहाल मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपी वाहन की तालाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button