जलप्रपात में कूदंकर नाबालिग ने की आत्महत्या : आरोपी ने किया दुष्कर्म, टैटू ने खोल दिए राज, मोबाइल में मिले आपत्तिजनक वीडियो, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

रीवाl रीवा में जलप्रपात में कूद कर नाबालिक बालिका ने सुसाइड कर लिया था जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया l नाबालिग लड़की की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके कथित प्रेमी को बुरहानपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामला ने तब तूल पकड़ा जब 8 जून को बहुती प्रपात में मिले एक अज्ञात शव की पहचान, एक टैटू और कपड़ों के आधार पर नाबालिग के रूप में हुई।
पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों ने करीब 200 लोगों के साथ थाने का घेराव किया और न्याय की मांग की।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की समझाइश के बाद भीड़ तो हट गई, लेकिन जांच की रफ्तार बढ़ गई – और नतीजा ये निकला कि आरोपी अब सलाख़ों के पीछे है।
मऊगंज थाना क्षेत्र के इस संवेदनशील मामले की शुरुआत 4 जून 2025 को हुई, जब एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।चार दिन बाद, 8 जून को बहुती प्रपात क्षेत्र में एक अज्ञात लड़की का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान परिजनों ने टैटू और कपड़ों से की।जांच में सामने आया कि कुलदीप जायसवाल नामक युवक ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया।जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे नजरअंदाज कर बुरहानपुर भागने का रास्ता चुन लिया।मानसिक तनाव और निराशा के बीच पीड़िता ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया।पुलिस जांच में जब आरोपी का मोबाइल खंगाला गया तो उसमें मृतिका के अश्लील वीडियो और फोटो मिले, जो मामले को और गंभीर बना गए।
पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी के निर्देशन में मऊगंज थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और बीएनएस की धारा 108, 66 एवं पॉक्सो एक्ट की धाराएं 5/6 में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।







