मध्य प्रदेशराज्य

गांजा तस्करी गैंग का गुर्गा गिरफ्तार : कोतवाली पुलिस की कार्यवाही,रेलवे स्टेशन के पास से कर रहा था तस्करी

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले अवैध काम करने वाले सक्रीय है जिनपर अंकुश लगाने का प्रयास पुलिस कॉलर रही है। जहां आज 13 जून दिन शुक्रवार की सुबह कोतवाली पुलिस ने गंजे की तस्करी 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना प्रभारी सतीश कुमार बामनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में चल रहे जुआ, सटटा शराब अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही करने पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता सख्त है।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरूदत्त शर्मा एवं सी.एस.पी पूजा पांडे के द्वारा कार्यवाही कराने हेतु हमेशा तत्पर है। मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी की सिवनी निर्माणाधीन रेल्वे स्टेशन ग्राउंड के पास अवैध रुप से गांजा रखे होने की सूचना पर एक व्यक्ति को स्टाफ की सहायता से घेराबंदी कर पकडा गया जिसके द्वारा अपना नाम वेदप्रकाश झारिया पिता दुखीराम झारिया निवासी रेल्वे स्टेशन रोड तिलक वार्ड सिवनी बताया। जिससे एक सफेद रंग के थैले में 720 ग्राम गांजा जप्त किया गया। आरोपी से अवैध मादक पदार्थ रखने के सबंध में कोई वैद्य दस्तावेज लायसेंस न होने से आरोपी के विरूद्व अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जप्त 720 ग्राम गांजा कीमती करीबन 7000 रूपये, 1510 रूपये नगदी, रेडमी कंपनी का एंड्राईड मोबाईल कीमती करीबन 12000 रूपये है। आरोपी वेदप्रकाश झारिया के विरूद्व अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखे होने से आरोपी के पूर्व से 03 अपराध पंजीबद्ध है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली किशोर वामनकर, उपनिरीक्षक दयाराम शरणगत, राहुल काकोडिया, रामअवतार डहेरिया, आरक्षक अमित रघुवंशी, विक्रम देशमुख, शिवम बघेल, सिद्वार्थ दुबे, अजेन्द्र पाल, महिला आरक्षक फरहीन शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button