जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मेडिकल जूनियर डॉक्टर के आत्महत्या की वजह पर अभी तक सस्पेंस

परिवार शुभ चिंतकों को आखिरी मैसेज, मैं जो कर रहा हूं, तुम न करना, थैंक्यू...

जबलपुर, यशभात। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल अस्पताल के हॉस्टल नंबर 4 से छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाले जूनियर डॉक्टर के मामले में अभी तक पर्दा डला हुआ है। घटना के बारे में जिसने भी सुना तो सभी के अपने-अपने मत थे। रैगिंग से लेकर पढ़ाई का दवाब की चर्चाओं के साथ लव एंगल पर भी लोग चर्चा कर रहे हैं। हालांकि मेडिकल प्रबंधन के अधिकारी मौत के मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। आज मृतक का परिवार जबलपुर पहंुचेगा जिसके बाद शव का पीएम होगा।

हॉस्टल रूम में अकेला रह रहा था
प्रबंधन ने बताया कि शिवांश हॉस्टल नंबर-4 के रूम-101 में जूनियर डॉक्टर शिवांश गुप्ता अकेला ही रह रहा था। कुछ दिनों पूर्व उसके एक रूममेट ने दूसरी जगह शिफ्ट कर लिया था। मंगलवार की रात डिनर के बाद वह हॉस्टल के बाहर रह रहे कुछ दोस्तों से मिलने गया और सुबह लौटा, लेकिन क्लास नहीं गया। करीब पौने बारह बजे उसने दोस्तों को अलग-अलग मैसेज किया। मैसेज पड़ते ही दोस्त घबरा गए और उसे खोजने लगे। एक सहपाठी को वह छत पर जाते दिखा, उसने रोकने के लिए दौड़ लगाई, आवाज भी दी, लेकिन शिवांश ने छत से छलांग लगा दी।

दोस्तों को शिवांश का आखिरी मैसेज
कैसे हो भाई लोगों, माई फर्स्ट फ्रेंड यू आर भाई। दी मोस्ट स्पेशल वन। फॉरएवर ग्रेटफुल कि कॉलेज में लोग मिल गए। साला कभी हॉस्टल में दोस्तों की कमी ही महसूस नहीं होने दी, फ्रॉम दी वेरी फर्स्ट डे। आई विश मे यू गाइज प्रोस्पर एंड डोन्ट दी बेस्ट फॉर बोथ गाइज। मिस्टेक इन लाइफ, लाइक आइ डिड।

पिता को मैसेज फ्रस्टेट हो गया हूं

शिवांश ने दोस्तों के साथ अपने पिता को भी सुबह 11.47 बजे मैसेज किया था। असिस्टेंट वॉर्डन डॉ. रविकांत महंत ने बताया कि शिवांश के पिता ने फोन पर उन्हें बताया कि मैसेज में उसने लिखा है कि वह फ्रस्टेट हो गया है।

परिवार मूलतः रीवा निवासी गुड़गांव में जॉब करते हैं पिता
शिवांश के परिचित जबलपुर निवासी एके गुप्ता, किरण गुप्ता अस्पताल पहुंचे। थोड़ी ही देर में उन्हें शिवांश की मृत्यु की सूचना दी गई। किरण को गुड़गांव से शिवांश के पिता संतोश गुप्ता ने फोन कर बताया कि शिवांश परेशान है, जाकर देख लें। परिवार में पिता और मां अर्चना गुप्ता के अलावा शिवांश की दो बड़ी बहनें, दोनों ही चिकित्सक हैं। शिवांश का परिवार मूलतः रीवा का रहने वाला है। उसके पिता गुड़गांव में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button