जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मेडिकल बच्चा विभाग में गाड़ी लेकर पहुंचे तो समझो गायब होना तयः बच्चे की दवा लेेने आए दंपत्ति की बाइक चोरी… वीडियो. देखें…

जबलपुर, यशभारत। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल बच्चा विभाग में आज फिर एक बाइक चोरी हो गई। गढ़ा क्षेत्र से बच्चे की दवा लेने पहंुचे एक दपंत्ति उस वक्त हैरान हो गया जब मुश्किल 5 मिनिट के अंदर ही उसकी बाइक चोरी हो गई। इससे तीन दिन पहले भी एक डॉक्टर की बाइक चोरी जा चुकी है। अब बच्चा विभाग में पहंुचने वाले लोग और स्टाफ भी मानने लगा कि विभाग के सामने बाइक अगर खड़ी की तो समझो उसका गायब होना तय है।

 

गढ़ा निवासी रीना केवट ने बताया कि वह अपने पति अमित केवट के साथ बच्चे की दवा लेने मेडिकल अस्पताल के बच्चाविभाग में बाइक से पहंुची थी। पति और वह बाइक खड़ी करके दवा लेने विभाग में पहंुचे दोबारा वापस आए तो बाइक गायब थी। आसपास के लोगों से पूछताछ की परंतु बाइक के बारे में कुछ पता नहीं चला। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में देखे गए तो उसमें एक व्यक्ति रूमाल बांधे हुए बाइक चोरी करते हुए नजर आ रहा है। इस संबंध में गढ़ा थाने में भी शिकायत दर्ज कराई गई है।

आए दिन बाइक चोरी हो रही है
बताया जा रहा है कि मेडिकल का बच्चा विभाग चोरों के लिए उपयुक्त स्थान बना हुआ है। बीते एक माह में कई बाइक चोरी की घटनाएं हो चुकी है। लेकिन हर बार वाहन स्टेण्ड संचालक और मेडिकल प्रबंधन के जिम्मेदारों का कहना रहता है कि सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। सबसे ज्यादा हैरानी तो वाहन स्टेण्ड संचालक के बयानों से होता है उसका कहना रहता है कि लोगों को बच्चा विभाग के सामने अपने वाहन नहीं रखना चाहिए, स्टेण्ड में खड़े करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button