राहुल गांधी का पीएम के लिए बयान घोर निंदनीय : सीएम यादव

राहुल गांधी का पीएम के लिए बयान घोर निंदनीय : सीएम यादव
भोपाल, यशभारत। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राहुल गांधी पर साधा निशाना साधते हुए कहा कि नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी खुद अपनी इज्जत खराब करते हैं। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को लेकर जो बयान दिया है वह घोर निंदनीय है। इस बयान के लिए राहुल गांधी को माफी मांगना चाहिए। वे यहां नियुक्ति पत्र समारोह में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री के द्वारा सिद्धार्थ खरे को सर्वप्रथम नियुक्ति पत्र प्रदान किया उसके बाद सुशाील चौकसे जल संसाधन विभाग के लिये सहायक उपकरण वितरण के लिए गुडडू मिश्रा और उनके सहयोगियों स्मार्ट फोन दिया गया। एक मोटराईज साईकल दिव्यांग सीताराम को वितरित की गई। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राहुल गांधी के व्यवहार और रवैये से पता चलता है कि वे अभी परिपक्व नहीं हुए हैं,इसलिए उन्हें पप्पू कहा जाता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष के नेता जिस तरह से मर्यादा को ताक पर रखकर बोल रहे हैं, इससे न केवल उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है, बल्कि हमारे देश की संस्कृति के खिलाफ भी है। राहुल गांधी ने जो शब्द इस्तेमाल किए हैं, वे उनकी तुच्छता को दर्शाते हैं। मैं उनकी कड़ी निंदा करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा उनकी अपनी पार्टी के सांसद दुनिया भर में जाकर यह बात कर रहे हैं कि कैसे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है, लेकिन राहुल गांधी ने जिस तरह का बयान प्रधानमंत्री श्री मोदी जी को लेकर दिया वह निंदनीय है। कांग्रेस को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस ही जानती है कि इस तरह का व्यवहार करके वे पार्टी को कहां ले जाएंगे।
सामाजिक न्याय कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सडक़ों के माध्यम से जाल बिछाने का काम कर रहे हैं। मध्यप्रद्रेश की सरकार लगातार दिव्यांगजनो के क्षेत्र में कर रही है। दिव्यंंांग अधिकार अधिनियम के तहत विभिन्न तरह के कार्य लगातार चल रहे हैं। छात्रवृति जैसे कार्य पर प्राथमिकता से कार्य हो रहा है। 26 दिव्यांगां को विभाग द्वारा नियुक्तियां दी जा चुकी हैं। आगे भविष्य दिव्यांग प्रतिभाओं को कार्य देखने को मिलेगा।
आयुष मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि सामाज के किसी भी व्यक्ति की किसी के ऊपर जीवन जीना ना पड़े। प्रधानमंत्री ने बहुत सराहनीय कार्य किया है। विकास और विरासत जनता तक पहुंचे यह कदम भी उठा रहे हैं।







