जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

यश भारत की खबर का असर- जिले की सभी मुरुम खदानों की होगी तकनीकी जांच

यश भारत की खबर का असर- जिले की सभी मुरुम खदानों की होगी तकनीकी जांच

 


 

जबलपुर । यश भारत द्वारा अपने शुक्रवार के अंक में समाचार प्रकाशित किया गया था। जिसमें बताया गया था कि बुढ़ागर, देवनगर क्षेत्र में मुरुम की खदानों के नाम पर लेटराइट और आयरन ओर की खुदाई की जा रही है। जिसको लेकर यश भारत द्वारा कुछ खसरों की भी जानकारी दी गई थी इसके बाद प्रशासन द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए जिले की सभी मुरुम खदानों की तकनीकी जांच करने के आदेश दिए हैं। जिसके लिए क्षेत्रीय एसडीएम की अध्यक्षता में दालों का गठन किया जाएगा जिसमें खनिज विभाग के तकनीकी अधिकारी भी शामिल होंगे। यश भारत द्वारा शुक्रवार को ही बताया गया था कि कैसे मुरुम के नाम पर खदान आवंटित करके उसे अन्य खनिज निकालने का काम चल रहा है। जिससे शासन को राजस्व का बड़ा नुकसान हो रहा है।

 

उक्त मामले को लेकर प्रशासन द्वारा तत्परता दिखाई गई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि देवनगर के साथ-साथ अन्य मुरुम खदान भी सामने आएंगी। जहां पर लीज तो मुरुम के नाम पर ली गई है लेकिन चोरी छुपे अन्य खनिज निकाले जा रहे, जिसको लेकर कुछ खसरे संदिग्ध हैं जहां पर गहराई से खनन का कार्य हो रहा है और उस को मुरुम बताया जा रहा है अब यह देखना होगा की जांच में कितनी सच्चाई सामने आती है। साथ ही साथ जिन मुरुम खदानों में लेटराइट और आयरन ओर पाया जाता है उन पर कितनी रिकवरी निकाली जाती है। हालांकि रॉयल्टी के हिसाब से तो रेट में बहुत अंतर नहीं है, लेकिन बाजार मूल्य के हिसाब से इस चोरी में करोड़ों के बारे न्यारे हो रहे हैं। अब देखना होगा कि कितने गुना पेनल्टी से वसूली होती है और कितनों को छोड़ दिया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button