WhatsApp Icon Join Youtube Channel
WhatsApp Icon Join Youtube Channel
भोपालमध्य प्रदेश

खूंखार बाघ के हमले से महिला की मौत : तेंदूपत्ता तोड़ने गई थी जंगल…. क्षेत्र में दहशत

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के कुरई क्षेत्र के बिछुआ गांव से लगे जंगल में बाघ ने महिला का शिकार कर लिया।महिला गांव के अन्य लोगों के साथ तेंदूपत्ता तोडऩे जंगल गई थी।उसी समय बाघ ने महिला को अपना निशाना बना लिया।घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों और कुरई पुलिस ने पीडि़त परिवार को शासन से उचित सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

कुरई थाना प्रभारी कृपालसिंह तेकाम ने बताया है कि बिछुआ गांव निवासी 50 वर्षीय हेमलता पति राजू डहरवाल जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ रही थी।अचानक बाघ ने उस पर हमला कर दिया।जिसके कारण मौके पर ही महिला की मौत हो गई। इसी दौरान जंगल में महिला के साथ तेंदूपत्ता तोडऩे गए अन्य लोगों ने शोर-शराबा किया। उनके शोर को सुनकर आसपास के अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।और बाघ महिला के शव को छोडक़र कुछ दूर चला गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने वन विभाग औैर कुरई पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस पर कुछ देर में वन विभाग के अधिकारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। यहां वन अमले ने मृतक महिला के शव का पंचनामा बनाने के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही नियमों के तहत आठ रूपये की सहायता राशि का चैक मृतक महिला के परिवारजनों को दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu