महिला सहित चार गांजा तस्कर पुलिस के हत्थे चढे 13 किलो से ज्यादा गांजा बरामद

जबलपुर यश भारत। थाना प्रभारी गोराबजार रमन सिंह मरकाम ने बताया कि विगत दिवस क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि खलका टोला के पास कुछ लोग मादक पदार्थ गांजा रखे बेचने के लिये ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं, सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताये स्थान पर क्राईम ब्रांच एवं थाना गोराबाजार की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गई, खलका टोला शनि मंदिर के पास मुखबिर के बताये हुलिये की एक महिला महिला लेडिस बैग तथा एक व्यक्ति कपड़ा रखने वाला डफल बैग एवं दूसरा व्यक्ति प्लास्टिक का ट्राली बैग एवं तीसरा व्यक्ति पिट्ठू बैग रखे दिखे, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किये जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिन्होंने पूछताछ पर अपने नाम क्रमशः राधा सोनकर उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 7 बरेला , गोलू सोनकर उम्र 39 वर्ष निवासी थाना के पीछे बरेला, सौरभ लोधी उम्र 24 वर्ष निवासी परसोरा थाना भानगढ़ जिला सागर तथा महेन्द्र सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी रामगोपालजी वार्ड हटा थाना हटा जिला दमोह बताया, जिन्हें सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर राधा सोनकर के ब्राउन कलर लेडिस बैग में खाकी रंग के एक पैकेट में गांजा रखा मिला, गोलू सोनकर के कपड़ों के जेब से सेमसंग कम्पनी का मोबाइल तथा डफल बैग की खाकी रंग के टेप से लिपटा एक पैकेट जिसमें मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, संदेही सौरभ लोधी के पेेंट की जेब से एक रियलमी कम्पनी का मोबाइल तथा सफारी कम्पनी का ट्राली बैग को खोलकर देखने पर खाकी रंग के टेप लगे हुये 5 पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, संदेही महेन्द्र सिंह राजपूत के पेंट के जेब में एक वीवो कम्पनी का मोबाइल तथा बैगनी रंग के पिट्ठू बैग में खाकी रंग के टेप लगे हुये 4 पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला उक्त गांजा की तौल करने पर कुल 13 किलो 210 ग्राम गांजा कीमती लगभग 2 लाख 65 हजार रूपये का होना पाया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 13 किलो 210 ग्राम गांजा एवं 3 एण्ड्रायड मोबाइल जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की।







