गांजा के कारोबार में लिप्त युवती सहित 3 आरोपी गिरफ्तार पौने दो लाख से ज्यादा का गांजा जप्त

जबलपुर यशभारत। मादक पदार्थों की घर पकड़ के लिए पुलिस के द्वारा चलाई जा रही मुहिम आयै दिन मादक पदार्थ के तस्कर पुलिस के हत्थे चढ रहे हैं। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच माढोताल एवं लार्डगंज पुलिस की की संयुक्त कार्यवाही में एक युवती सहित तीन गांजा तस्कर पुलिस के हाथ लगे है। थाना प्रभारी माढोताल नीलेश दोहरे ने बताया कि 7 अप्रैल को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवती एवं एक व्यक्ति ट्राली बैग तथा एक पिट्ठू बैग लिये ग्रीनसिटी पुल, दीनदयाल बस स्टेण्ड के पास खडे़ हैं जो अवैध मादक गांजा रखे हुये हैं सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई ग्रीन सिटी पुल के पास मुखबिर के बताये हुलिये की युवती एक पिट्ठू बैग लिये तथा एक पुरूष ट्राली बैग लिये दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा, नाम पता पूछने पर अपने नाम शायना खान उम्र 21 वर्ष निवासी सरकारी क्वाटर ब्लाक ए लेमा गार्डन गाजीमिया दरगाह के पीछे गोहलपुर एंव देवेन्द्र सोंधिया उम्र 31 वर्ष निवासी बड़ी संतोषी माता मंदिर के पास लालमाटी घमापुर वर्तमान पता पावर हाउस के पास मेडिकल कालेज गढ़ा बताया, जिन्हे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर युवती के पास मिले पिट्ठू बैग के अंदर 2 पालीथीन के पैकेट में तथा देवेन्द्र सोंधिया के कब्जे में रखे ट्राली बैग के अंदर 3 पालीथीन के पैकेट मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, उक्त मादक पदार्थ गांजा की तौल करने पर कुल 7 किलो 590 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख 52 हजार रूपये का होना पाया गया जिसे जप्त करते हुये दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
एक अन्य कार्यवाही के संबंध में थाना प्रभारी लार्डगंज नवल सिंह आर्य ने बताया कि 6 अप्रैल को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि नरियल मंडी में हर्षित केशरवानी अपने घर में अवैध मादक पदार्थ गांजा रख कर बेचने हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है, सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई नारियल मंडी में हर्षित केशरवानी के घर में सीढ़ियों से ऊपर उपर प्रथम तल कें कमरे में जाकर देखा हर्षित केशरवानी जिसे पूर्व से पहचनाते हैं अपने हाथ में एक पट्टेदार बैग रखे मिला जो पुलिस केा देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया तलाशी लेने पर हर्षित केशरवानी पहने हुये जींस पेंट के वायें जेब में वन प्लस कम्पनी का मोबाइल तथा वायें जेब में 41 हजार 500 रूपये तथा दाहने हाथ में रखे चैन वाले धारीदार बैग में एक प्लास्टिक की पन्नी में अवैेध मादक पदार्थ गांजा रखे मिला, तौल करने पर 1 किलो 230 ग्राम होना पाया गया। आरोपी हर्षित केशरवानी उम्र 26 वर्ष निवासी नारियल मंडी लार्डगंज के कब्जे से 1 किलो 230 ग्राम गांजा, मोबाइल एवं नगदी 41 हजार 500 रूपये का जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।







