जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेश

हनुमान जी को दस बार प्रणाम करके की चोरी

JABALPUR


जबलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के सुनरहाई सराफा बाजार स्थित चौधरी मार्केट में बने हनुमान मंदिर से चोर ने चोरी से पहले और बाद में हनुमान जी को कुल 10 बार प्रणाम किया। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल देर रात एक चोर मंदिर में घुसा और सबसे पहले बजरंग बली को पांच बार श्रद्धापूर्वक प्रणाम किया। इसके बाद उसने दरवाजा तोडऩे की कोशिश की और हाथ डालकर दानपेटी में रखे पैसे चुरा लिए। चोरी के बाद भी उसने दोबारा पांच बार भगवान को प्रणाम किया और जेब में पैसे रखकर वहां से फरार हो गया। इस पूरी घटना का एक मिनट पांच सेकंड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें चोर की आस्था और उसका अपराध दोनों साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। वीडियो में वह मंदिर में प्रवेश करते, बार-बार प्रणाम करते और दानपेटी से पैसे निकालते नजर आता है। मंदिर के पुजारी ने घटना की जानकारी कोतवाली थाने में दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button