जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

शादी में बदल गया दूल्हा तो दुल्हन ने कर दिया हंगामा, समझाने पहुंचे लोगों को भी नहीं बख्शा, लौटाई बारात

यूपी के भदोही में शादी समारोह में उस समय बवाल हो गया जब दूल्हे को देखते ही दुल्हन ने दूल्हा बदलने का आरोप लगा दिया। दुल्हन का कहना था कि शादी के लिए जिसे दिखाया गया था ये वह नहीं है। जयमाल स्टेज पर ही दुल्हन ने हंगामा शुरू कर दिया। दुल्हन को जो लोग समझाने पहुंचे उसे भी नहीं बख्शा गया और शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन ने सबके सामने ही अपनी फैसला सुना दिया। लड़की वालों ने दूल्हे समेत कई लोगों को बंधक बना लिया। घंटों पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी। बरात बैरंग वापस लौट गई।

गांव में शुक्रवार की शाम बरात आई थी। जनवासे में बरातियों का घराती पक्ष के लोगों ने भव्य स्वागत किया। जलपान के बाद द्वारचार की रस्म पूरी हुई। इसके बाद स्टेज पर जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ। दूल्हा स्टेज पर बैठा था। थोड़ी देर में दुल्हन जब स्टेज पर पहुंची तो नजारा ही बदल गया। स्टेज पर ही दुल्हन ने दूल्हा बदलने का आरोप लगाने लगी। कुछ लोग वधु को समझाने लगे तो वह बिफर पड़ी। उसने शादी से इंकार कर दिया। देखते ही देखते घरातियों-बरातियों में हाथापाई शुरू हो गई। दूल्हे समेत कुछ लोगों को घरातियों ने बंधक बना लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों में घंटों चली पंचायत के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद घरातियों ने बंधक दूल्हे को छोड़ा। जनवासे से ही सुबह बरात वापस लौट गई।
बरेली में एक लाख न देने पर भाग गया दूल्हा, लौट गई बारात

बारात पहुंचने पर खुशियों का माहौल था लेकिन द्वारचार की रस्म के दौरान दूल्हा पक्ष ने एक लाख रुपये व अंगूठी की मांग कर दी। लड़की का पिता मांग पूरी नहीं कर पाया तो दूल्हा वहां से भाग निकला। फिर उसके घरवालों ने लड़की पक्ष से मारपीट की और बारात वापस ले गए। इस मामले में थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सुभाषनगर के गांव करेली निवासी प्यारे लाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी भोजीपुरा के गांव सेड़ा निवासी हुलासीराम के बेटे राधेश्याम से तय की थर। टीका के समय पांच लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठी, चेन और कपड़े आदि दिए। लगन में बाइक, 51 हजार रुपये और घरेलू सामान समेत 4.21 लाख रुपये खर्च किए। गुरुवार को तय समय पर बारात बदायूं रोड स्थित ब्रजरानी बारातघर पहुंची लेकिन द्वारचार की रस्म के दौरान हुलासीराम ने एक लाख रुपये और सोने की अंगूठी की मांग शुरू कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu