इंदौरकटनीजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पारे ने लगाई छलांग 42 के पार तमतमाया सूरज

जबलपुर यश भारत। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की उल्लेखनीय बढत रिकॉर्ड की गई। जिसके कारण गर्मी का एहसास एकदम से बढ़ गया। और गर्मी ने लोगों को परेशान किया। स्थानीय मौसम कार्यालय प्रभारी ने बताया है कि अभी दो-तीन दिन तापमान में गिरावट के आसार कम हैं। 22 अप्रैल के बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम कार्यालय प्रभारी डीके तिवारी के अनुसार गुरुवार को जहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.02 डिग्री रिकॉर्ड हुआ जो गुरुवार की तुलना में 3 डिग्री अधिक रहा। इसी प्रकार गुरुवार को न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री दर्ज किया गया था तो शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। ई शुक्रवार को आद्रता 54% आंकी गई। मौसम कार्यालय प्रभारी के अनुसार 18 अप्रैल से लेकर 22 अप्रैल तक तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहेगा। इसके बाद संभवतः नया पश्चिमी बिक्षोभ का असर होने से तापमान में गिरावट की उम्मीद की जा सकती है। पारे में आई उछाल के कारण गर्मी का एहसास एकदम से बढ़ गया जिसके कारण लोग बेचैन नजर आए। दिन में तेज गर्मी के कारण लोगों ने घर में रहना ही उचित समझा नौकरी पेशा लोगों ने भी अपना टाइम कार्यालय में ही गुजारा। जिन लोगो को आवश्यक कार्य था वहीं सड़कों पर नजर आए नहीं तो दोपहर के वक्त सड़कों पर और दिनों की अपेक्षा भीड़भाड़ कम रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu