देश

विधायक संदीप जायसवाल को मातृ शोक, भाजपा समेत शहर में शोक की लहर

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

कटनी, यशभारत। प्रतिष्ठित नागरिक स्व श्री प्रसाद जायसवाल की धर्मपत्नी एवं मुड़वारा क्षेत्र के विधायक संदीप जायसवाल की मां श्रीमती सरोज जायसवाल का आज शाम दुखद निधन हो गया। वे करीब 87 वर्ष की थी तथा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। कल रात से उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई। आज शाम उन्होंने अपने निवास पर ही अंतिम सांस ली। निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। शोक संवेदना व्यक्त करने खिरहनी ओवरब्रिज के पास हीरागंज स्थित उनके निवास पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। अंतिम यात्रा निवास स्थान से कल 6 अप्रैल रविवार को सुबह 12 बजे मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।

श्रीमती सरोज जायसवाल धर्मपरायण महिला थी। उन्होंने हमेशा अपने परिवार को एकसूत्र में पिरोए रखा। वे अपने पीछे तीन पुत्रों संजय जायसवाल, शैलेष जायसवाल और संदीप जायसवाल सहित एक पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। 

IMG 20250405 WA1513

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button