देश

सागर में आईपीएल सट्टा खिला रहे माधवनगर के सटोरिए, पुलिस ने किया भंडाफोड़ तो हुआ खुलासा, कटनी के आधा दर्जन सटोरियों पर सागर में मामला दर्ज

9 चेकबुक, 8 मोबाइल, 3 पासबुक व 15 एटीएम व लाखों का हिसाब-किताब बरामद

कटनी, यशभारत। आईपीएल का 18वां सीजन शुरू होते ही हर मैच में करोड़ों के दांव लग रहे हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने के लिए हाईटेक संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। क्रिकेट सट्टा खिलाने के लिए होटलों, अपार्टमेंट और ऐसे स्थानों का चयन किया गया है, जहां पुलिस आसानी से न पहुंचती हो। इसके अलावा कई सटोरिए ऐसे हैं, जो दूसरे शहरों में जाकर सट्टा खिला रहे हैं। सागर पुलिस ने जब ऐसे ही एक सटोरिए को दबोचा तो पता चला कि कटनी के साथ ही जबलपुर और दिल्ली के सटोरिया सागर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलवा रहे थे। सागर पुलिस ने जब सट्टा की लिंक खोली तो कटनी के 6 सटोरियों के नाम सामने आए। पुलिस ने सभी के विरूद्ध मामला दर्ज किया है। विदित हो कि कुछ दिन पहले भोपाल में पुलिजसा ने पिता पुत्र को सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार किया था।
जानकारी के मुताबिक सागर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कटनी, जबलपुर व दिल्ली के रहने वाले यह सटोरिया सागर के सटोरियों से संपर्क कर ऑनलाइन सट्टे की लिंक देकर सट्टा खिलवा रहे थे। जानकारी के मुताबिक सागर के एक सटोरिया से मिली लिंक के बाद पुलिस ने 8 आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की और उनके पास से 9 चेकबुक, 8 मोबाइल, 3 पासबुक व 15 एटीएम के साथ लाखों का हिसाब-किताब बरामद किया है। पुलिस के अनुसार करीब 8 दिन पहले मुखबिर की सूचना पर सिंधी कैंप निवासी 24 वर्षीय आकाश पुत्र मुरलीधर सेजवानी को राहतगढ़ बस स्टैंड के पास से क्रिकेट सट्टा खेलते हुए पकड़ा गया था। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त करते हुए उसके खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। पुलिस ने जब सट्टा की लिंक को लेकर आरोपी से पूछताछ की, तो कटनी, जबलपुर, दिल्ली के 8 आरोपियों के संबंध में पता चला। जिसमे 6 आरोपी कटनी के हैं। पुलिस ने मामले में जिन आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया है, उसमे माधवनगर सिंधी कैंप कटनी निवासी 24 वर्षीय राहुल पिता नरेंद्र कुमार देवानी, 21 वर्षीय तुषार पिता रमेश कुमार नागदेव, 21 वर्षीय साहिल पिता जेठानंद बाघवानी, 18 वर्षीय अंश पिता किशन गोधवानी, 26 वर्षीय विशाल पिता जेठानंद बाघवानी एवं 22 वर्षीय दिनेश पिता जेठानंद चेलानी शामिल है। इसके अलावा जबलपुर हनुमानताल निवासी 21 वर्षीय पीयूष पिता महेश आहूजा व दिल्ली के नरेला 13 कैंट का रहने वाला 20 वर्षीय शाद पिता शहजाद खान शामिल है।
राहुल देवानी गिरोह का सरगना
बताया जाता है कि इस गिरोह का सरगना माधवनगर सिंधी कैंप निवासी 24 वर्षीय राहुल पिता नरेंद्र कुमार देवानी है। उसी ने गिरोह बनाया था और आरोपी खुद ही क्रिकेट पर हार-जीत के दांव लगाने ऑनलाइन लिंक जनरेट करते थे।images 24 3

IMG 20250325 WA0892

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button