मातेश्वरी मां मड़ाई माता मंदिर के भव्य निर्माण का भूमि पूजन संपन्न
15 लाख की कीमत से बनेगा मातेश्वरी मां का मंदिर

मातेश्वरी मां मड़ाई माता मंदिर के भव्य निर्माण का भूमि पूजन संपन्न
15 लाख की कीमत से बनेगा मातेश्वरी मां का मंदिर
जबलपुर यश भारत। आचार्य विनोबा भावे वार्ड में स्थित मातेश्वरी मां मड़ाई माता मंदिर के जीर्णोद्धार और भव्य निर्माण के लिए आज भूमि पूजन संपन्न हुआ। मंदिर, जो वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है, अब और अधिक विशाल एवं सुव्यवस्थित बनाया जाएगा, जिससे श्रद्धालु सुगमता से पूजा-अर्चना कर सकें।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने कहा कि यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और वर्षों से यहां पर भक्ति का वातावरण बना हुआ है। विशेष रूप से महिलाओं की गहरी आस्था इस मंदिर से जुड़ी हुई है। भक्तों की लंबे समय से यह अपेक्षा थी कि मंदिर का विस्तार हो, जिससे अधिक श्रद्धालु एक साथ पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन कर सकें। इसी उद्देश्य से मंदिर के भव्य निर्माण की आधारशिला रखी गई है।
मंदिर निर्माण के प्रथम चरण में 15 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। इसके बाद यदि और धनराशि की आवश्यकता होगी, तो उसे भी जुटाया जाएगा। मंदिर विस्तार से भक्तों को अधिक सुविधाएं मिलेंगी और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन और भव्य रूप से किया जा सकेगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने इस धार्मिक पहल की सराहना की और मंदिर निर्माण कार्य में सहयोग देने का संकल्प लिया।







