जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

JABALPUR NEWS: चायनीज मांझे से घायल हुआ हवेली उल्लूः पंखे से निकलने लगा खून

जबलपुर, यशभारत। भेड़ाघाट थानांतर्गत भेड़ाघाट स्टेशन रोड पर स्थित दुबे होटल परिसर में दोपहर तीन बजे अचानक एक सफेद उल्लू आसमान से नीचे गिर गया।जिसके दाहिने पंख रक्तस्राव हो रहा था। इसकी सूचना दुबे होटल के संचालक दुर्गेश दुबे ने वन विभाग को दी। वन विभाग की सूचना पर पहुंचे सर्प एवं वन्य प्राणी विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने उल्लू को अभिरक्षा में लेकर वनविभाग रैस्क्यू स्क्वाड प्रभारी गुलाब सिंह परिहार को उपचार हेतु सोंप दिया। दुबे के अनुसार पकड़ा गया उल्लू बार्न आउल है जिसे हवेली उल्लू तथा खलिहान उल्लू कहते हैं। ये बेहद शांत पक्षी है लेकिन रात्रि में विशेष रूप से सक्रिय होता है। चूहे, सांप, खरगोश आदि इसका प्रिय भोजन है। अंधविश्वास के चलते कुछ अशिक्षित लोगों व्दारा इसका शिकार करने के कारण ये विलुप्त प्रजाति की कगार पर पहुंच चुका है। इसीलिए वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत इसे संरक्षित प्रजाति सैड्यूल वन में रखा गया है।इसे अनाधिकृत रूप से पकड़ना,इसका वध करना दंडनीय अपराध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button