ग्वालियरजबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

“हम है बदलाव ” थीम के साथ वन परिक्षेत्र धूमा में आयोजित हुआ अनुभूति कार्यक्रम : बच्चो को कपड़े के बैग का और प्लास्टिक रहित जीवन शैली को अपनाने का दिया संदेश

सिवनी lवनमंडल के परिक्षेत्र धूमा में ईको पर्यटन स्थल बंजारी में अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्र- छात्राओं में पर्यावरण के प्रति चेतना का संचार करना एवं प्रो प्लनेट पीपल की भावना को बढाना है । इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए कार्यक्रम मे बच्चो को कपड़े के बैग का और प्लास्टिक रहित जीवन शैली को अपनाने का संदेश दिया गया। बच्चो को कागज के पैन, बांस के उत्पाद ईनाम स्वरूप प्रदान किए गए। साथ ही सभी ने प्रकृति पथ भ्रमण, पक्षी दर्शन और विविध वानिकी माडल के माध्यम से विभाग की गतिविधियों और चुनौतियो को समझा और भोजन के साथ वनधन के उत्पादों आंवला मिठाई, कुटकी खीर आदि का भी लुत्फ उठाया।

कार्यक्रम में भोपाल से पधारी डाॅ समीता राजौरा प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं सीईओ मप्र ईकोपर्यटन विकास बोर्ड, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति पर्वती परते, उपाध्यक्ष श्री दीपक निगम,श्री राहुल शिवहरे जनपद सदस्य श्री सोनू पराशर मंडल अध्यक्ष धूमा एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिती रही।

 

कार्यक्रम का क्रियान्वयन मास्टर ट्रेनर शिवानी बघेल एवं अनुराधा ठाकुर द्वारा किया गया, कार्यक्रम श्री एस एस उद्दे सीसीएफ सिवनी, श्री महेंद्र सिंह उईके डीएफओ उत्तर सिवनी एवं श्री गोपाल सिंह एसडीओ लखनादौन के कुशल मार्गदर्शन में सिद्धार्थ तिवारी परिक्षेत्र अधिकारी धूमा और उनकी पूरी टीम द्वारा आयोजित किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button