क्या भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा ग्वालियर व्यापार मेला ?: एक व्यापारी के नाम से 20-20 दुकान हो रहीं है आवंटित

ग्वालियर:-देश भर में प्रसिद्ध ग्वालियर का व्यापार मेला प्रशासनिक अधिकारियों के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है । मेले में दुकानों के आवंटन को लेकर ब्लैक मार्किटिंग हो रही है मेला प्राधिकरण की गलत नीतियों की वजह से एक ही व्यक्ति के नाम से बीस-बीस दुकाने आवंटित कर दी गई है l जिसका खुलासा उस वक्त हुआ जब मुरैना से आए एक व्यापारी ने खुले तौर पर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए l व्यापारी का कहना था कि यहां दलाल सक्रिय है और ब्लैक में दुकानें आवंटित की जा रही हैं जिस कारण अब यह लोग इन्हें ऊँचे दामों में बेच रहे हैं और पूरे प्रकरण में मेले के जिम्मेदार अधिकारी चुपचाप बैठकर अपनी लाचारी जाहिर कर रहे हैं l फिलहाल मामला क्या है अब यह पूरी जांच के बाद ही सामने आ सकता हैl
सूत्रों की माने तो यह सब मेले के अधिकारी और कुछ लोगों की सांठगांठ से चल रहा है जिसका नतीजा है की मेला अपनी साख साल दर साल खोता जा रहा है । प्राधिकरण के अधिकारियों की मनमानी के चलते धीरे धीरे व्यापारी मेले से दूरी बनाने लगे हैं जल्द ही यदि इस मनमानी पर लगाम नही लगी तो ग्वालियर व्यापार मेला अपना वैभव खो बैठेगा ।







