जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में पनागर तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर से दो एकड़ जमीन का विक्रय पत्र बनवाने की कोशिश

जबलपुर, यशभारत। पनागर तहसील के कुशनेर गांव में फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। जालसाज ने तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर कर दूसरे की जमीन अपने नाम करा ली और विक्रय पत्र बनवाने तहसीली पहंुच गया इस प्रकरण का खुलासा उस वक्त हुआ जब विक्रय पत्र का पंजीयन ऑनलाइन शो नहीं हुआ। पनागर तहसीलदार ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग रखी है।

 

इस संबंध में पनागर तहसीलदार विकासचंद्र जैन ने बताया कि कुछ समय पूर्व कुशनेर निवासी राजाराम ने शिकायत दी थी कि उसकी दो एकड़ जमीन के खसरे में किसी प्रदीप पटेल का नाम दिख रहा है। तहसीलदार ने पूरे प्रकरण की जांच कराई तो उसमें एक पत्र ऐसा निकला जिसमें उनके हस्ताक्षर से खसरे में प्रदीप पटेल का नाम अंकित होना पाया गया। इसकी विस्तृत जांच कराई गई तो पता चला कि प्रदीप पटेल ने फोटोशॉप की मदद से तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर किए और खसरा नंबर 905-1 में राजाराम की जगह खुद का नाम अंकित करा दिया।

कौन प्रदीप पटेल तहसीलदार खुद नहीं जानते
तहसीलदार का कहना है कि प्रदीप पटेल कहां का है और क्या करता है इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। खसरे में जो नाम लिखा है उसके आधार पर पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी गई है। बताया जा रहा है कि राजाराम की दो एकड़ जमीन को विक्री करने की पूरी तैयारी की गई थी लेकिन जालसाज कामयाब नहीं हो पाया। इधर पुलिस अधीक्षक ने तहसीलदार के प्रतिवेदन पर प्रकरण दर्ज कर जांच के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button