कटनीमध्य प्रदेश
सुरेश सोनी भारतीय खाद्य निगम की सलाहकार समिति के सदस्य बने, एमपी से तीन लोगों को मिला है मौका

कटनी। वरिष्ठ नेता भाजपा एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी क़ो भारतीय खाद्य निगम की राष्ट्रीय सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। मध्यप्रदेश से तीन सदस्य नामांकित किए गए हैं, जिनमें सुरेश सोनी भी शामिल हैं। समिति का कार्यकाल दो वर्ष का होगा तथा खाद्य सुरक्षा, क्वालिटी और नियंत्रण के क्षेत्र में यह समिति मॉनिटरिंग करते हुए सुझाव भी देगी। गौरतलब है कि सुरेश सोनी भारतीय जनता पार्टी संगठन में भी विभिन्न पदों पर कार्य करते आ रहे हैं। केंद्रीय स्तर पर यह समिति शासकीय कार्य में अपना सहयोग देगी। नियुक्ति पर स्नेहीजनों ने हर्ष व्यक्त किया है। 







