जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

अजब-गजब केस: नदी पर नहीं है पुल तो छोड़ा पति का साथ, मायके से ससुराल नहीं आ रही पत्नी

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

मध्यप्रदेश के बैतूल में अजब-गजब मामला सामने आया है। सिहार गांव में नदी पर पुल न होने के कारण महिला ने पति का साथ छोड़ दिया। शादी के कुछ दिन बाद पत्नी मायके गई। पति लेने पहुंचा तो महिला ने यह कहकर लौटा दिया कि जब ताप्ती नदी पर पुल बनेगा, तब ही वो ससुराल आएगी। एक पुल के कारण पति-पत्नी सात माह से एक-दूसरे से दूर हैं। पति ने अपने रिश्ते को बचाने के लिए पंचायत से लेकर जिला प्रशासन से पुल बनवाने की गुहार लगाई है।

सुमित्रा बीजादेही से हुई थी। सुमित्रा को मायके जाने के लिए ताप्ती नदी को पार करना पड़ता है। नदी के ऊपर पुल नहीं बना है। इस वजह से काफी घूमकर जाना पड़ता है। सुमित्रा ने देखा कि बारिश के महीने में गांव का संपर्क चार महीने तक कट जाता है। इस समस्या के कारण सुमित्रा अपने मायके गई और अब लौटने से इनकार कर रही है।

पत्नी ने कहा-पुल बनने के बाद ही आएगी ससुराल
पति अनिल पाडलीवार अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा तो सुमित्रा साथ चलने से साफ इनकार कर दिया। सुमित्रा ने शर्त रखते हुए कहा कि जब ताप्ती नदी पर पुल नहीं बनेगा, वो मायके से ससुराल नहीं आएगी। निशान होकर पति अकेले ही अपने घर लौट आया। अब पत्नी को घर वापस लाने के लिए अनिल पंचायत से जिला कार्यालयों तक पुल बनाने का आवेदन लेकर चक्कर काट रहे हैं।

चढ़ना होता है। गांव तक वाहन नहीं आते। गंभीर मरीजों को खाट पर लिटाकर पहाड़ के पार ले जाना पड़ता है। गांव में अगर किसी को अस्पताल जाना होता है तो उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नदी पार करने के बाद ही लोग इलाज करवा पाते हैं। लोगों ने कई बार ताप्ती नदी पर पुल बनवाने को लेकर कई बार प्रशासन से गुहार लगाई लेकिन किसी ने नहीं सुनी। अब अनिल प्रशासन से अपने रिश्ते को बचाने के लिए गुहार लगा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button