जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

 रिश्ते हुए शर्मसार  :  62 वर्षीय नाना ने 4 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, मासूम को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में कराया गया भर्ती

रीवा| मऊगंज जिले से रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है जहां 4 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप जैसी जघन्य घटना को 62वर्षीय रिश्ते के नाना ने अंजाम दिया है, इस घिनौनी करतूत को अंजाम देने के बाद नाना फरार हो गया लेकिन मामले की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने आरोपी का पीछा करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है, वही बच्ची को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा भेजा गया हैl

 

-यह पूरी घटना वीते शनिवार की सायंकाल मऊगंज थाना क्षेत्र से सामने आई है जहा 62 वर्षीय पड़ोस मे रहने वाले रिश्ते के नाना ने 4 साल की मासूम बच्ची को बहला फुसलाकर अपने कमरे में बंद कर लिया और जब बच्ची के साथ गलत करने लगा तो रोने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे और दरवाजा खुलवाकर रोती बिलखती बच्ची को लेकर पुलिस थाना पहुंचे.इधर आरोपी नाना मौका मिलते ही भाग निकला, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी हरकत में आ गई और आरोपी की तलाश में जुट गई, पुलिस ने आरोपी का पीछा करते हुए कुछ ही घंटो में गिरफ्तार कर लिया हैl

 

आरोपी एक सरकारी बैंक में कर्मचारी था और 2 वर्ष पूर्व ही अपनी सेवाकाल की उम्र पूर्ण करते हुए रिटायर हो गया था, जो रीवा के साथ-साथ मऊगंज क्षेत्र में निवास करता था, आरोपी ने 4 साल की बच्ची को बहला फुसलाकर अपने कमरे के अंदर बंद कर लिया और उसके साथ गलत काम किया है.इस पूरे मामले की जानकारी लगने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को घेराबंदी करते हुऐ गिरफ्तार कर लिया,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 और पास्को एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया है वही बच्ची का इलाज अभी भी संजय गांधी अस्पताल में जारी हैl

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button