27 वीं वृत स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में वनरक्षक बालसिंह का जलवा : 3 गोल्ड मेडल जीतकर रच दिया इतिहास

मंडला l 27 वीं वृत स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जबलपुर संभाग में आयोजित किया गया। इस दौरान मंडला जिले के अंजनिया परिक्षेत्र जगमंडल अंतर्गत अंजनिया बीट में पदस्थ वन रक्षक बालसिंह ठाकुर ने भाग लिया।
उन्होंने 1500 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान, 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, 400 मीटर पैदल चल में प्रथम स्थान व 1500 मीटर पैदल चाल में द्वितीय स्थान, 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान के अलावा हाई जम्प में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिले वासियों ने सराहना करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की कामना की है।
समापन समारोह के दौरान मुख्य राज्य वन अनुसंधान संस्थान जबलपुर कमल अरोरा मौजूद रहे। जिसमें वन संरक्षक मध्य वृत्त जबलपुर द्वारा गोल्ड मैडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। बताया गया कि बालसिंह ठाकुर वनों एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा के साथ वन कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए भी हमेशा प्रयासरत रहते हैं औरइनकी सामाजिक संगठनों में भी सहभागिता रहती है। अनेकों पदों का निर्वहन करते हुए ये आलोक संघ के जिलाध्यक्ष के पद पर भी है।
जहां वे नि:शुल्क नवोदय कोचिंग का संचालन, वन कर्मचारी संघ मंडला के जिलाध्यक्ष के दायित्यों का निर्वहन कर रहे हैं।







