जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बड़ी खबर : सागर नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री को कारण बताओ नोटिस : आज 4 बजे तक देना होगा जवाब

स्मार्ट सिटी के व्हीएमएस बोर्ड बंद मिलने पर कलेक्टर ने की कार्यवाही

 सागर यश भारत ( संभागीय ब्यूरो)l नगर निगम सागर के आयुक्त राजकुमार खत्री को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में लगाए गए व्हीएमएस बोर्ड बंद पाए जाने पर कलेक्टर संदीप जी आर ने कारण बताओ जारी किया है। नोटिस में कहा कि सागर स्मार्ट अंतर्गत शहर के निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत लगाये गये व्हीएमएस बोर्ड बंद पाये गये हैं। जिससे यह प्रतीत होता है कि नगर निगम अधिकारियों द्वारा स्मार्ट सिटी के कार्यों एवं व्हीएमएस बोर्ड की सतत् निगरानी नहीं की जा रही है। उक्त कृत्य पदीय कर्त्तव्य निर्वहन में घोर उदासीनता एवं लापरवाही दर्शाता है।

 

आज शाम 4 बजे तक देना होगा स्पष्टीकरण

कलेक्टर संदीप जी आर ने नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री को निर्देशित किया है कि वे तत्काल वीएमएस बोर्ड प्रारंभ कराने की कार्यवाही करते हुये उक्त बंद पाये गये वीएमएस बोर्ड के सम्बंध में अपना स्पष्टीकरण दिनांक 05.09.2024 को सायं 4 बजे तक उनके समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत करें एवं कारण व्यक्त करें। नोटिस में कहा गया है कि नगर निगम आयुक्त द्वारा कर्तव्य निर्वहन में बरती गई लापरवाही एवं उदानसीनता के लिये उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जावे। यदि नियत समय अवधि में उत्तर प्राप्त नहीं पर प्रकरण में अग्रेत्तर कार्यवाही की जावेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App