मझौली के इंद्राना में बड़ा हादसाः दीवार गिरने से दंपत्ति की मौत
मलवा के नीचे दबे मिले दोनों के शव .मझौली के इन्द्राना ग्राम में घटना

जबलपुर यशभारत।
जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत इन्द्राना भटरिया मोहल्ला बीती रात बारिश होने से कच्चे मकान की दीवार गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई। उक्त घटना की सूचना मुकेश दहिया द्वारा पुलिस को दी गई सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मलवा अलग करवाया गया जिसके नीचे दोनों मृत हालत हालत में मिले। पुलिस ने प्रारंभ में कार्रवाई को उपरांत दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया।उक्त घटना की जानकारी कलेक्टर दीपक सक्सेना द्वारा भी ली जा रही है।
बीती रात हुई इस घटना के संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि भाटिया मोहल्ला निवासी 43 वर्षीय अशोक दहिया एवं 30 वर्षीय विमल दहिया कच्चे मकान में रहते थे रात को बारिश होने से उनके मकान की दीवार सोते समय ऊपर गिर गई और उनकी मौत हो गई। उक्त घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों को भीड़ जमा हो गई
पुलिस ने बताया कि भटरिया मोहल्ला निवासी अशोक दाहिया स्वयं के मकान में अपनी पत्नी विमला दाहिया के साथ रहते थे उनके तीन बच्चे है जो उसी मकान के अलग अलग हिस्सों में तथा उसकी मां निम्मा बाई भी उसी मकान के अलग हिस्से में रहती है अशोक के बड़े लड़के विपिन दाहिया की शादी हो गई है। उसकी पत्नी भी उसी मकान में अपने पति के साथ रहती है । बीती रात में सभी लोग खाना पीना खाकर अपने घर में सो गये थे रात मे तेज को बारिश हुई होने के कारण मकान की दीवार गिर गई। पुलिस का मुताबिक जिस घर में अशोक दहिया एवं विमल दहिया सो रही थी। जब सुबह मुकेश दहिया उनके घर का दरवाजा नहीं खुल रहा था तो मोहल्ले के सब लोग जाकर देखे तो जिस घर मेरे चाचा अशोक दाहिया एवं उनकी पत्नी विमला दाहिया सो रही थी उस घर का दरवाजा धक्का देकर खुलवाये तो उस कमरे की दीवाल और छप्पर गिर गये थे जिससे मेरे चाचा अशोक दाहिया और चाची बिमला दाहिया दबे हुये थे मोहल्ले के सभी लोगो के साथ मिलकर मलवे को हटाया तो देखा कि दोनो की मौत हो गई। उक्त घटना की जानकारी पाटन विधायक अजय बिश्नोई को लगते ही पीड़ित पक्ष के यहां रवाना हो चुके हैं वहीं उनके द्वारा दोनों मृतकों को 8 लाख रुपए एवं मकान को दुरुस्त करने के लिए20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।







