जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

यश भारत : ब्रेकिंग : मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी और जिला कमेटियां भंग : नई नियुक्तियां शीघ्र होंगी – दिनेश गुर्जर

भोपाल यश भारत (पॉलिटिकल डेस्क)/ मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष एवं मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर ने किसान कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी एवं समस्त जिला कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। यह निर्णय मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी की सहमति पर लिया गया है।

प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष विधायक दिनेश गुर्जर ने यश भारत को बताया कि संगठन की नवीन कार्यकारिणी का गठन शीघ्र ही किया जाएगा तथा सक्रियता से किसानों की लड़ाई लड़ने वाले नेता, कार्यक्रर्ताओं को कार्यकारिणी में जगह दी जाएगी। ताकि किसानों को न्याय दिलाया जा सके। गौरतलब है कि किसान कांग्रेस संगठन ने श्री गुर्जर के नेतृत्व में पूर्व में तीन-तीन किसान यात्राएं समूचे प्रदेश में निकाली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button