जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

ब्रेकिंग  :  भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार बरकड़े की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिली : पुलिस जांच में जुटी

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ तीन दिन पूर्व लापता हुए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार बरकडे का शव संदिग्ध हालातो में सड़क किनारे मिला है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार पिता लखनलाल बरकड़े उम्र 44 साल निवासी इंद्राकॉलोनी, केसली पिछले तीन दिनों से लापता थे। वे बीती 11 जुलाई की शाम करीब 6 बजे बाजार जाने का बोलकर घर से निकले थे लेकिन वह वापस घर नहीं पहुंचे। परिवार के लोगों ने केसली के बाजार समेत रिश्तेदारों और दोस्तों से पूछताछ की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला व केसली थाने पहुंचकर शिकायत की।

शिकायत मिलने के बाद से ही पुलिस और परिवार वाले लगातार राजकुमार बरकड़े की तलाश कर रहे थे तथा पुलिस ने गुमशुदगी की सूचना निकलवाई थी।इसी बीच रविवार को केसली के पास सड़क किनारे राहगीरों ने अज्ञात शव देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार बरकडे के रूप में शव की शिनाख्त कर पंचनामा बनाया। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। मामले में पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने बरकड़े के निधन पर जताया शोक

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के सागर जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार बरकड़े़ के असामायिक निधन पर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने शोक व्यक्त किया है।

श्री सिंह ने कहा है कि श्री बरकड़े के दुखद निधन से पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है। इस दुखद घड़ी में हम सभी श्री बरकड़े के शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ईश्वर इस दुखद घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App