WhatsApp Icon Join Youtube Channel
WhatsApp Icon Join Youtube Channel
जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सडक़ निर्माण के चलते बल्देवबाग चौराहे में लगा रहा दो घंटे तक जाम   राहगीर हुए परेशान, एंबुलेंस भी फंसी

, जबलपुर। सडक़ निर्माण कार्य के चलते बल्देवबाग चौराहे पर एक बार फिर जाम की स्थिति निर्मित हुई। जिसमें चारों तरफ से आने वाले वाहन चौराहे पर आकर रुक गए और घंटे तक यूं ही ट्रैफिक जाम लग रहा, जिसके कारण राहगीर परेशान होते हुए नजर आए। इसके अलावा सोमवार की शाम चौराहे पर लगे जाम के कारण यहां एंबुलेंस भी फंसी हुई नजर आई,परंतु लोगों ने समझदारी दिखाते हुए पहले एंबुलेंस को रास्ता दिया जिसके चलते एंबुलेंस उस जाम से निकली। उल्लेखनीय है कि फ्लाईओवर निर्माण कार्य के बाद अब फ्लाईओवर के नीचे की सडक़ का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसमें अब निर्माण कार्य बल्देवबाग चौराहे तक पहुंच चुका है। वही बल्देवबाग चौराहे पर निर्माण कार्य के चलते सिग्नल भी निकाल दिए गए थे,जिससे अब वाहनों को निकलने में काफी परेशानी होती है। सोमवार को भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला जहां घंटों तक लोग ट्रैफिक जाम में फंसे रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu