देश

मंगलसूत्र बचाने गई महिला की जान, हत्या,चारों आरोपी फरार,पति घायल ,मौके पर पहुंचे एसपी, कहा -जो भी आरोपी होंगे उनके खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई .

जबलपुर यश भारत।माढ़ोताल थाना अंतर्गत दो मोटरसाइकिल सवार चार युवकों द्वारा गर्भवती महिला और उसके पति से मारपीट करने की घटना सामने आई है जिसमें कि महिला द्वारा अपने मंगलसूत्र को बचाने के चक्कर में अपनी जान तक गंवानी पड़ गई क्योंकि जब महिला से इन युवकों द्वारा मंगलसूत्र खींच रहे थे उसी वक्त महिला द्वारा अपने मंगलसूत्र को बचाने के लिए इन लुटेरों का विरोध किया जिसमें की एक आरोपी द्वारा महिला के पेट में जोर से लात मार दी गई जिसके बाद महिला का पति और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए ।पास ही स्थित निजी अस्पताल ले जाने के उपरांत इस महिला को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया.

IMG 20240504 WA0094

क्या है मामला -परिजनों के अनुसार कजरवारा निवासी रेशमा चौधरी अपने पति शुभम के साथ मदर टेरेसा स्थित अपने मायके जा रही थी थी ।पति शुभम चौधरी पत्नी रेशमा को पाठबाबा मंदिर से दर्शन करके मदर टेरेसा स्थित उसके मायके अपनी बुलेरो गाड़ी से ले जा रहा था। घायल पति शुभम ने बताया कि इस दौरान माढ़ोताल के पास स्थित ब्रिज के करीब मोटरसाइकिल सवार चार असमाजिक तत्वों ने उनकी बुलेरो गाड़ी पर पत्थरबाजी कर दी जिसका विरोध करते हुए पति पत्नी जब गाड़ी से उतरे तो युवकों ने इन दोनों के साथ जमकर मारपीट की और जब उनमें से एक युवक ने रेशमा का मंगलसूत्र खींचा तो रेशमा द्वारा इन युवकों का विरोध किया गया जिसमें की एक युवक ने महिला के पेट में जोर से लात मार दी। चूंकि महिला 7माह की गर्भवती थी इसके बाद उसकी हालत और भी गंभीर हो गई। उसके परिजनों द्वारा महिला को पास स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला के पति की भी हालत गंभीर बनी हुई है और तीनो आरोपी भी फरार है .

बोलेरो गाड़ी में हुई तोड़ फोड़
बोलेरो गाड़ी में हुई तोड़ फोड़
महिला का जीवित अवस्था का चित्र
महिला का जीवित अवस्था का चित्र
मौके पर तुरंत पहुंचे एसपी
मौके पर तुरंत पहुंचे एसपी

पुलिस ने दिखाई सक्रियता, मेडिकल अस्पताल पहुंचे एसपी- वहीं दूसरी तरफ मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह तुरंत सक्रियता से मेडिकल अस्पताल पहुंच गए।एस पी का कहना है कि घटना की पूर्ण रूप से जांच करवाई जा रही है जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के बयान के आधार पर पति पत्नी शुभम और रेशमा अपने मायके मदर टेरेसा की तरफ जा रहे थे उस वक्त शमशान घाट के पास दो मोटरसाइकिल सवार चार युवकों द्वारा बोलेरो में पत्थरबाजी की गई जिसका इन दोनों पति-पत्नियों द्वारा विरोध किया गया इसके बाद इन चार युवकों ने पति पत्नी से जमकर मारपीट की और गले से मंगलसूत्र एवं दोनों के मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गए।इस घटनाक्रम में पत्नी रेशमा जो कि गर्भवती थी उसकी मारा-पीटी के चलते मौत भी हो गई है ।

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button