जबलपुर

स्ट्रांग रूम का बढ़ाया गया पहरा, अब 24 घंटे नायब तहसीलदार करेंगे निगरानी

4 जून को आएंगे चुनाव परिणाम

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश

 

जबलपुर,यशभारत। लोकसभा चुनाव का मतदान हो चुका है और ईवीएम-वीवीपैट मशीनें जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के स्ट्रांग रूम में कैद हो चुकीं हैं। अब राजनीतिक दलों के साथ सभी को 4 जून का इंतजार है कि जनता ने
किसे विजयी दिलाई है। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के प्रयास में स्ट्रांग रूम के पास सुरक्षा का कड़ा पहरा लगाया गया है। स्ट्रांग रूम के सीसी कैमरे के फुटेज जेएनकेविवि के बाहर डिस्पले बोर्ड में प्रदर्शित हो रहे हैं जिसमें अधिकारियों, राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों द्वारा पल-पल की निगरानी रखी जा रही है।कहीं और कोई चूक न हो इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेटक्टर दीपक सक्सेना ने सुरक्षा के लिहाज से अधिकारियों की 24 घंटे स्ट्रांग रूम के पास ड्यूटी लगा दी है। इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के स्ट्रांग रूम की 24 घंटे सुरक्षा के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर दीपक सक्सेना ने कार्यपालिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। ये कार्यपालिक अधिकारी अपने-अपने तय समय के हिसाब से स्ट्रांग रूम में ड्यूटी करेंगे। कलेक्टर के जारी आदेश में नायब तहसीलदार रश्मि चौधरी, दीपक पटैल, जयसिंह धुर्वे, पूर्णिमा खंडायत, भरत कुमार सोनी, गोरेलाल मरावी, नीलिमा राजलवाल, राजीव मिश्रा, कल्याण सिंह क्षत्रिय, निधि शर्मा, राजेश कौशिक, वीर बहादुर सिंह, सुनीता मिश्रा, राजेश मिश्रा, प्रजीत बंसोड की ड्यूटी स्ट्रांग रूम के पास लगाई गई है।

8 सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की भी लगाई ड्यूटी
जवाहरलाल नेहरू कृ षि विवि के स्ट्रंाग रूम के पास 8 सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की भी कलेक्टर ने ड्यूटी लगाई है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में शिवाली सिंह, रघुवीर सिंह मरावी, पंकज मिश्रा, अभिषेक सिंह ठाकुर, पीयूष दुबे, मानवेन्द्र सिंह ठाकुर, रूपेश सिंघई, कुलदीप पाराशर की ड्यूटी लगाई गई है। जो दिन अनुसार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ड्यूटी करेंगे और फिर दिनभर का एक प्रतिवेदन बनाकर कलेक्टर को सौंपेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App