जबलपुरभोपालमध्य प्रदेश

विवाद के बाद रात में चला एफआईआर का दौर , कांग्रेसी पहुंचे विजयनगर तो भाजपाइयों ने ओमती में कराया मामला दर्ज 

जबलपुर,यश भारत। बीती शाम भंवरताल उद्यान में शनिवार को चल रही एक न्यूज चैनल की लाइव डिबेट में भाजपाई और कांग्रेस आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों खेमों से कार्यकर्ताओंं ने एक दूसरे के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान जमकर कुर्सियां भी एक दूसरे पर चलाई गई।

इस दौरान कांग्रेस-भाजपा से आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मोर्चा संभाल लिया। जिसके बाद दोनों दल के नेता और कार्यकर्ता एफआईआर पर अड़ गए थे। देर रात तक एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी रही। जिसके बाद विजयनगर पहुंचकर जीरो कायमी पर मारपीट करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया।तो ओमती थाने में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर भाजपा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।

ऐसे शुरू हुआ विवाद-जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव के चलते भंवरताल उद्यान में शनिवार को  एक न्यूज चैनल द्वारा लाइव डिबेट का आयोजन किया गया। उत्तर मध्य क्षेत्र के भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। इसमें दोनों पार्टियों के नेताओं में तीखी बहस शुरू हो गई। जिसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि कांग्रेस-भाजपा खेमे के कार्यकर्ता भिड़ गए।इस दौरान एक दूसरे पर कुर्सी, डंडे से हमला कर दिया।

अस्पताल के बाहर भी झड़प-भंवरताल में भिड़ंत के बाद दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को चोटें आई है। जिन्हें उपचार के लिए समीप ही स्थित अस्पताल ले जाया गया तो दोनोंं खेमों के कार्यकर्ताओं के बीच यहां भी  झड़प हुई।

मुझेलगता है कि कांग्रेस मतदान के पूर्व जिस प्रकार से प्रधानमंत्री के लिए ओच्छे शब्दों का कल प्रयोग करते दिखाई दे रही थी और जिस प्रकार से मारपीट पर उतारू हो गई वह कांग्रेस की चुनाव के पूर्व ही हार की बौखलाहट को प्रस्तुत कर रहा है मुझे ऐसा लगता है कि कांग्रेस ने अपनी हार चुनाव के पूर्व स्वीकार कर ली है

प्रभात साहू,नगर अध्यक्ष, भाजपा 

भाजपा कार्यकर्ता रामी ठाकुर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पहले धक्का मुक्की की और फिर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हमला किया है। कांग्रेस से चार कार्यकर्ता घायल हुए है। इस दौरान भाजपा के रामी ठाकुर खुद ही फिसलकर गिर गए जिससे उन्हें चोट आई है। यह एक अनायास दुर्घटना थी जो घट गई 

विनय सक्सेना, पूर्व विधायक, उत्तर मध्य

कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ताओंं के बीच विवाद हुआ है। एक पक्षों की तरफ से एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया विजय नगर थाने में जीरो कायमी मेंएफआईआर हुईहै वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ ओमती में मामला दर्ज किया गया।                                   पंकज मिश्रा, सीएसपी

 

IMG 20240414 WA0037 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu