जबलपुरमध्य प्रदेश

धार्मिक गाना बजाने पर समुदाय विशेष के लोगों ने दो लोगों के साथ की मारपीट, सागर में बिगड़ा धार्मिक सौहार्द, छतों से पथराव

सागर, यश भारत। सागर के कैंट थाना क्षेत्र में कल रात लगभग 10 से 11 के बीच सदर क्षेत्र स्थित 12 मुहाल में एक ऑटो चालक और उसके साथी के साथ एक समुदाय विशेष के 100 से अधिक लोगों ने जोरदार मारपीट कर दी।

 

सूचना मिलने पर जब घायलों की सहायता के लिए स्थानीय पुलिस और अन्य समुदाय के लोग मौके पर पहुंचे तो समुदाय विशेष द्वारा इन पर पथराव कर दिया गया। साथ ही घर की छतों से गरम पानी भी फेंका गया।

 

इस घटना में 3 लोग गंभीर घायल हुए हैं। और घटना के बाद से ही थाना केंट पर लोगों का हुजूम लगा हुआ है। उक्त मामले के जोर पकड़ते ही पीड़ित पक्ष के समुदाय के लोग भारी मात्रा में थाने पर एकत्रित होकर त्वरित कार्यवाही की मांग करने लगे।

 

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस की टीम ने घटना स्थल पर जाकर पूरी घटना का निरीक्षण किया, सागर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि उक्त घटना स्थल के आस पास के सीसीटीव्ही फुटेज को खंगाला जा रहा है। घटना में जो भी दोषी पाया जाता है उस पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

 

 

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu