जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
पनागर पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा: जेठ के लड़के ने उतारा था मौत के घाट
19 मार्च को घर में मिली थी महिला की लाश फिंगर प्रिंट मिलान के बाद आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर,यशभारत। पनागर थाना क्षेत्र में विगत १९ मार्च को महिला की हुई हत्या के मामले से पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है और वारदात को अंजाम देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक को प्रिंगर प्रिंट के मिलान के बाद गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में एएसपी सोनाली दुबे ने बताया कि विगत १९ मार्च को पनागर निवासी अलका केशरवानी नामक महिला की लाश उसके घर में मिली थी जिसकी जांच हुई तो पता चला कि महिला की हत्या उसके जेठ के लड़के हर्ष केशरवानी ने की थी। पुलिस के अनुसार हत्या की वजह महिला को हर्ष का बार बार घर आना पसंद नहीं था और हर्ष महिला पर बुरी नजर भी रखता था।







