
कोलकाता, एजेंसी। पीएम मोदी ने देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो टनल का लोकार्पण कोलकाता में किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मेट्रो में सवारी करते हुए उसमें सवार बच्चों से बातचीत भी की। बता दें कि यह मेट्रो जमीन से 33 मीटर नीचे और हुगली नदी के तल से 13 मीटर नीचे बने ट्रैक पर चलेगी। कोलकाता में 1984 से मेट्रो रेल की शुरुआत हो चुकी थी, अब यहां पहली मर्तबा अंडरवाटर मेट्रो रेल भी चलेगी।
45 सेकेंड में टनल से गुजर जाएगी मेट्रो
बता दें कि हावड़ा स्टेशन से महाकरण स्टेशन तक 520 मीटर लंबी टनल बनाई गई है, जिसमें दो ट्रैक बिछाए गए हैं। मेट्रो ट्रेन इस टनल को 80 किमी/घंटे की रफ्तार से सिर्फ 45 सेकेंड में पार कर लेगी। इससे हावड़ा और कोलकाता की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। रोज 7 से 10 लाख लोगों का सफर आसान होगा।







