कटनीजबलपुरमध्य प्रदेश

यशभारत ब्रेकिंग: मध्य प्रदेश कांग्रेस – सपा गठबंधन में खजुराहो सीट सपा को गई

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस खजुराहो सीट पर अपना प्रत्याशी खड़ा नहीं करेगी।

सूत्रों के अनुसार इंडी गंठबंधन में सपा के साथ कांग्रेस की सीट शेयरिंग को लेकर बात बन गई है। मध्यप्रदेश में 29 सीटों में से कांग्रेस 28 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकी खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ी है।

 

समाजवादी पार्टी खजुराहों में पहले ही अपना प्रत्याशी उतारेगी। जानकारी के अनुसार सपा ने कुछ महीने पहले से खजुराहो को लेकर तैयारियां शुरू कर दी थी।

 

बता दें वर्तमान में मध्यप्रदेश में 29 में से 28 लोकसभा सीटों पर भाजपा के सांसद हैं जबकि एक मात्र छिंदवाड़ा सीट पर कांग्रेस के पास है जहां से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ सांसद हैं।

Related Articles

Back to top button