WhatsApp Icon Join Youtube Channel
WhatsApp Icon Join Youtube Channel
जबलपुरभोपालमध्य प्रदेश

यश भारत ब्रेकिंग: आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, हेड कांस्टेबल की मौत

 

भोपाल यश भारत l सिवनी में गुरुवार रात अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग हो गई। गोली हेड कॉन्स्टेबल को लगी। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नागपुर रेफर किया गया, यहां देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

डूंडा सिवनी थाना पुलिस गुरुवार रात करीब 10 बजे अलग-अलग अपराधों में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ कर रही थी। पुलिस टीम छिंदवाड़ा बायपास क्षेत्र में गई थी। इसी दौरान एक अपराधी ने टीम पर फायरिंग कर दी। एक गोली हेड कॉन्स्टेबल राकेश ठाकुर को लगी। वे गंभीर घायल हो गए।

 

पुलिस ने बताया कि फायरिंग करने वाला आरोपी और उसका एक साथी भिंड जिले के रहने वाले हैं। दो आरोपी मंडला जिले के नैनपुर के रहने वाले हैं।

 

एसपी राकेश कुमार सिंह ने बताया, पुलिस की तीन सदस्यीय टीम चार आरोपियों को पकड़ने गई थी। टीम ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया था। चौथे आरोपी ने साथियों को बचाने के लिए गोली चला दी। इनमें हेड कॉन्स्टेबल राकेश ठाकुर घायल हो गए। गोली चलाने वाला आरोपी मौके से फरार हो गया है। बाकी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
Notifications Powered By Aplu