इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

9 साल के बच्चे को कुत्तों ने नोंचा : घेरकर किया हमला; 40 जगह काटा

जयपुर में एक बार फिर कुत्तों के हमले में एक मासूम बुरी तरह जख्मी हो गया है। इसका दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है। घटना पत्रकार कॉलोनी के राधा निकुंज कॉलोनी में 19 मई की है, जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है।

यहां दोपहर के समय एक बच्चा खेलते हुए घर के बाहर निकला तो अचानक 6 कुत्तों ने हमला कर दिया। बच्चा अपनी जान बचाने के लिए भागता रहा। गाड़ी के पीछे भी छुपा, लेकिन कुत्तों ने उसे घेर लिया। बच्चे का नाम दक्ष बताया जा रहा है। दक्ष को कुत्तों ने 40 जगह से नोंचा डाला। हालांकि बच्चे की हालत पहले से ठीक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button