मध्यप्रदेश में 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, जबलपुर को मिले दो नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
जबलपुर, यश भारत

जबलपुर, यश भारत। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने शुक्रवार को वर्ष 2022 बैच के 8 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी सूची के अनुसार ग्वालियर में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनु बेनीवाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला जबलपुर तथा करैरा (शिवपुरी) में एसडीओपी पद पर पदस्थ आयुष जाखड़ को भी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला जबलपुर नियुक्त किया गया है।

तबादला सूची के अनुसार ओमप्रकाश को बालाघाट के लांजी से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-3 इंदौर, करणदीप को बालाघाट के बैहर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन, गौरव पाण्डेय को सिंगरौली से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतना, मिनी शुक्ला को राजगढ़ के नरसिंहगढ़ से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-2 भोपाल, राज कृष्ण को मुरैना के सबलगढ़ से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू (इंदौर ग्रामीण) तथा सुजावल जतन को नगर पुलिस अधीक्षक धार से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर पदस्थ किया गया है।







