वॉटर स्पोर्टस फेस्टिवल में प्रदेश के 44 खिलाड़ी शामिल होंगे

वॉटर स्पोर्टस फेस्टिवल में प्रदेश के 44 खिलाड़ी शामिल होंगे
भोपाल यशभारत। खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल-2025 का आयोजन 21 से 23 अगस्त तक जम्मू-कश्मीर स्थित प्रतिष्ठित डल झील में किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस आयोजन में प्रदेश के 44 प्रतिभाशाली खिलाड़ी एवं 10 सहायक स्टाफ सहित कुल 54 सदस्यों का दल शामिल होगा। दलबीर सिंह, मुख्य प्रशिक्षक, वॉटर स्पोर्ट्स रोइंग अकादमी भी दल में शामिल हैं। मध्यप्रदेश के खिलाड़ी दो खेलों रोइंग और क्याकिंग-केनोइंग में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मध्यप्रदेश के सभी वॉटर स्पोर्ट्स के प्रतिभावन खिलाडिय़ों को शानदार खेल का प्रदर्शन कर विजेता बनने के लिए प्रेरित करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खेल प्रतियोगिता है। प्रतियोगिता में 5 खेलों रोइंग, क्याकिंग केनोइंग (पदकीय स्पर्धा), वॉटर स्कींग, डेगन बोट और शिकारा स्प्रिंट (डेमो खेल) शामिल किये गए हैं। आयोजन में देश के 36 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के लगभग 400 खिलाड़ी प्रतिभागिता कर रहे हैं।







