जबलपुर
कलेक्ट्रेट के 40 कर्मचारी कार्यालय में पहुंंचे देरी से, कलेक्टर ने आधे दिन की काटी सीएल ..Half day’s CL cut


राज्य शासन के आदेश के बाद कलेक्टर ने दिखाई सख्ती
जबलपुर,यशभारत। सरकारी दफ्तरों में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक के ड्यूटी समय में कार्य किया जाए और जो इसमें हीलाहवाली करे उसके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। राज्य शासन के इस आदेश के बाद जबलपुर कलेक्टर ने सख्ती दिखाई है। जानकारी के अनुसार गुरूवार को निर्धारित समय पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में ड्यूटी करने 40 कर्मचारी नहीं पहुंचे जिनका आधे दिन की सीएल यानि कैजुअल लीव काटने कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिए हेैंं। इस संबंध में कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया कि राज्य शासन के आदेश के बाद आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के अलग-अलग विभागों में कुल 40 कर्मचारी देरी से पहुंचे थे जिनके आधे दिन की सीएल काटी गई है।