मध्य प्रदेशराज्य

35 लाख रुपए की चांदी के साथ युवक गिरफ्तार  : मथुरा से आ रहा था सतना…. जांच जारी

सतना lसतना में   उस वक्त हड़कंप मच गया जब 30 किलो 618 ग्राम चांदी के जेवरात के साथ एक व्यक्ति को  पकड़ा गया l वह करीब 35 लाख की चांदी लेकर मथुरा से सतना आ रहा था। रेलवे पुलिस ने  महाकौशल एक्सप्रेस से उतरे एक यात्री को पकड़ा। सच्चाई क्या है फिलहाल यह तो अब पूरी जांच के बाद ही सामने आ सकेगी  l

बताया जा रहा है कि प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर चेकिंग कर रही जीआरपी टीम ने यात्री को रोककर पूछताछ की। उसकी पहचान मथुरा निवासी पंकज  के रूप में हुई। वह दो पिट्टू बैग लेकर जा रहा था। बैग की तलाशी में चांदी की पायल और बिछिया मिली। जब पुलिस ने चांदी के परिवहन से जुड़े दस्तावेज मांगे तो व्यक्ति कोई कागजात पेश नहीं कर सका।

पुलिस ने जब्त कर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button