जबलपुरमध्य प्रदेश
3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला : NSUI ने IG ऑफिस का किया घेराव

जबलपुर में बढ़ते अपराध, बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं पुलिस की लचर कार्यप्रणाली के विरोध में पुलिस अधीक्षक जबलपुर को हटाने की मांग को लेकर NSUI द्वारा प्रदेश महासचिव सागर शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय का घेराव किया गया बड़ी संख्या में सिविल लाइन में जमा हुए कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ते हुए गिरफ्तार किया। इस दौरान काफी गहमागहमी की स्थिति बनी रहे।
इस अवसर पर सागर शुक्ला, अदनान अंसारी, अभिषेक सेठी, शफी खान, एजाज अंसारी, सहित सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता उपस्थित थे।