देश

28-29 मार्च को संसद में आ सकता है महिला आरक्षण विधेयक, राज्यसभा सांसद विवेक तनखा ने ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली। महिला आरक्षण विधेयक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक तनखा ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से यह जानकारी दी है। श्री तनखा के अनुसार सरकार आगामी सप्ताहांत यानी 28-29 मार्च को संसद में महिला आरक्षण विधेयक पेश करने की योजना बना रही है। यदि यह पारित हो जाता है, तो इससे भारत की राजनीतिक स्थिति में बड़ा बदलाव आएगा। आरक्षण का आधार 2011 की जनगणना होगी। उन्होंने कहा कि लैंगिक समानता की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button