यश भारत ब्रेकिंग-24 घंटे में सुलझी मंडी लूट की गुत्थी, मकान का लोन,फीस,और पिता की दवाईयों का पैसा चुकाने के चक्कर मे दो भाइयों ने दिया था लूट की घटना को अंजाम

जबलपुर, यश भारत।मंडी क्षेत्र में गल्ला व्यापारी के अकाउंटेंट के साथ हुई लूट की वारदात को पुलिस ने अभूतपूर्व तत्परता दिखाते हुए सिर्फ 24 घंटे में सुलझा लिया। इस मामले ने तब और हैरान कर दिया जब यह खुलासा हुआ कि लूट को अंजाम देने वाले कोई पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि गोल्डन टाउनशिप, ग्रीन सिटी में रहने वाले दो सगे भाई थे—जो आर्थिक तंगी, किस्तों के दबाव और पारिवारिक जिम्मेदारियों से जूझते-जूझते अपराध की राह पर उतर आए.
आर्थिक संकट ने धकेला अपराध की ओर-पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी लगभग 6 वर्ष पहले सीधी से जबलपुर आए थे। पिता की दवाइयों का खर्च, बच्चों की फीस, मकान की किस्तें और पर्सनल लोन की EMI ने परिवार की कमर तोड़ दी थी।हाल ही में उनके कारोबार में भी घाटा हुआ, जिसके बाद पूरा परिवार कर्ज़ के पहाड़ तले दब गया।कर्ज़ से बाहर निकलने की बेचैनी ने दोनों भाइयों को अपराध का रास्ता चुनने पर मजबूर कर दिया।
मास्क से मिली पहचान , मेडिकल स्टोर बना मोड़-लूट के दौरान दोनों आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मास्क खरीदा था।लेकिन वही मास्क उनकी गिरफ्तारी का सबसे बड़ा सुराग साबित हुआ।पुलिस टीम ने मंडी क्षेत्र के CCTV फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर टीम नेएकता चौक स्थित मेडिकल दुकान से मास्क की खरीदारी का रिकॉर्ड प्राप्त किया।मेडिकल स्टोर की बिलिंग और फुटेज के आधार पर पुलिस सीधे आरोपियों तक पहुँची और दोनों को हिरासत में ले लिया।
पढ़ाई के साथ बढ़ता दबाव,पहला ही अपराध बना गिरफ्तारी की वजह–दोनों युवक सेंट अलॉयसियस कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे।पढ़ाई, घर की जिम्मेदारियाँ और लगातार बढ़ता आर्थिक दबाव इनके मानसिक संतुलन को प्रभावित कर रहा था।पुलिस पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ किउनका अपराध से कोई पुराना संबंध नहीं था,यह उनका पहला और अकेला प्रयास था,और वे केवल तत्काल किस्तें चुकाने के लिए यह कदम उठा बैठे।
लूटा गया कैश बरामद, पुलिस कार्रवाई जारी–गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई रकम का बड़ा हिस्सा बरामद किया है।दोनों भाइयों को पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है






