
भारत में इस साल रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। 1901 के बाद पहली बार है, जब देश के कई शहरों का पारा 40 पार पहुंचा है। IMD के मुताबिक 9 राज्यों में लू चलने के आसार हैं, जिससे आम जनजीवन त्रस्त रहेगा। 1901 के बाद मार्च में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.86 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
मौसम विभाग के मुताबिक मार्च महीने में दिन का औसत तापमान 33.01 डिग्री सेल्सियस रहा। 1901 में औसत तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस था। इस साल मार्च में सबसे अधिक तापमान नॉर्थ-वेस्ट और सेंट्रल इंडिया में दर्ज किया गया। राजधानी दिल्ली में औसत तामपान 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।