जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

IPS प्रमोशन : इंदौर पुलिस कमिश्नर, संतोष सिंह एडीजी, छिंडवाड़ा और चंबल DIG बने आईजी

जबलपुर यश भारत। मध्य प्रदेश गृह विभाग ने IPS (भारतीय पुलिस सेवा) अफसरों की पदोन्नति सूची जारी की है। इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह एडीजी बनाए गए हैं। चार डीआईजी को प्रमोट कर आईजी और चार SSP स्तर के अधिकारियों को पदोन्नत कर डीआईजी बनाया गया है।मप्र गृह विभाग ने 2000 बैच के IPS (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी संतोष सिंह को एडीजी के पद पर पदोन्नत किया है। संतोष सिंह इंदौर में सिटी पुलिस कमिश्नर हैं। पदोन्नति के बाद भी वह पुलिस कमिश्र के तौर पर सेवाएं देते रहेंगे।

4 IPS बने आईजी 

मप्र गृह विभाग ने 2007 बैच के IPS छिंदवाड़ा डीआईजी सचिन अतुलकर को पदोन्नत कर आईजी बनाया है। चंबल डीआईजी कुमार सौरभ, डीआईजी प्लानिंग (PHQ) जगत सिंह राजपूत और विसबल मध्यक्षेत्र डीआईजी कृष्णावेनी देसावतु को भी पदोन्नत कर आईजी बनाया गया है। इन अधिकारियों की भी सेवाएं पदोन्नति के बाद भी यथावत रहेंगी।

4 जिलों के एसपी बने DIG 

गृह विभाग ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रेडियो भोपाल विजय खत्री को डीआईजी बनाया है। जबकि, अशोक नगर CSP विनीत जैन, धार SP मनोज कुमार सिंह और AIG राकेश कुमार सिंह प्रमोट कर डीआईजी बनाए गए हैं।

IMG 20241231 WA0024

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App