जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

15 साल के लड़के ने भाई की हत्या की, गर्भवती भाभी को रेप कर मार डाला,

इस दौरान लड़के की मां ने कथित तौर पर घर के पीछे शवों को दफनाने में उसकी मदद की

Table of Contents

15 साल के लड़के ने भाई की हत्या की, गर्भवती भाभी को रेप कर मार डाला,

गुजरात के जूनागढ़ से करीब 50 किलोमीटर दूर एक छोटे से गांव में एक 15 साल के लड़के ने अपने बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने अपनी छह महीने की गर्भवती भाभी को भी मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुलिस ने लड़के की मां को भी अरेस्ट किया है।

गुजरात के जूनागढ़ से करीब 50 किलोमीटर दूर एक छोटे से गांव में एक 15 साल के लड़के ने अपने बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने अपनी छह महीने की गर्भवती भाभी को भी मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के लिए सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाले किशोर ने जरा भी पछतावा नहीं दिखाया। उसने कबूल किया कि जब वह अपने भाई को मार रहा था, तब उसकी भाभी ने रहम की भीख मांगी थी, लेकिन उसने उसकी एक न सुनी और फिर उसने अपनी भाभी के साथ रेप भी किया।

Gujarat horror 15-yr-old kills brother, rapes and murders pregnant sister-in-law

क्या है पूरा मामला?
16 अक्टूबर को अंजाम दिए गए इस खौफनाक वारदात का खुलासा शुक्रवार को तब हुआ। जब महिला के बिहार में रहने वाले परिवार वालों को उससे संपर्क नहीं हो पाया और उन्हें कुछ अनहोनी का शक हुआ, तो उन्होंने विसावदर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दंपती के शवों को कब्र से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि लड़का अपने भाई से बेहद नफरत करता था, जो अक्सर उसे पीटता था और मवेशीखाने की देखभाल से कमाए पैसे छीन लेता था।

भाभी से किया रेप
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़के ने स्वीकार किया कि उसने घर में अपने भाई के सिर पर लोहे के पाइप से तब तक वार किया जब तक वह गिर नहीं गया। जब उसकी भाभी ने उसका गुस्सा देखा और दया की भीख मांगी, तो लड़के ने उसके साथ यौन संबंध बनाने की मांग की। महिला के साथ बलात्कार करने के बाद वह डर गया कि कहीं वह चीख न पड़े। उसने उसके पेट पर अपना घुटना रखा और उसका गला घोंट दिया। इस दौरान लड़के की मां ने कथित तौर पर घर के पीछे शवों को दफनाने में उसकी मदद की थी। पुलिस ने उसको भी सबूत मिटाने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button