जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
मामा के घर आई 10 वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत : सहेलियों के साथ नहाने गई थी , फिसल गया पैर

सतना। नागौद थाना व पोंडी चौकी के समीप पिथौराबाद गांव के अमृत सरोवर तालाब में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया तो वहीं जैसे ही इसकी सूचना परिजनों को मिली उनका रो-रोकर बुरा हाल हैl
इस संबंध में चौकी प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया की बच्ची शिवानी कोल पिता राकेश कोल निवासी पतौरा उम्र 10 वर्ष है। नवरात्रि में छुट्टी के कारण मामा के यहां पिथौराबाद आई थी और घर के समीप ही अन्य बच्चों के साथ अमृत सरोवर तालाब में नहाने गए थी और गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।
सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकला गया । पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव को पीएम के लिए नागौद अस्पताल भेजा गया है।







